Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHoli Travel Chaos Nearly All Trains to Purvanchal and Bihar Fully Booked
होली के लिए काउंटर खुलते ही पैक हो गईं ट्रेनें

होली के लिए काउंटर खुलते ही पैक हो गईं ट्रेनें

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में होली के त्योहार के लिए पूर्वांचल और बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। टिकटों की बुकिंग काउंटर खुलते ही शुरू हो गई थी। रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की योजना बना रहा है। यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है और कुछ एसी कोच में भी सीमित सीटें बची हैं।

Jan 03, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। होली के त्योहार में पूर्वांचल और बिहार जाने वाली लगभग-लगभग सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति भी बन चुकी है। ये हाल काउंटर खुलते ही हो गया, जबकि होली ठीक दो महीने बाद है। वहीं पर्व में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कह रहा है। होली तीन मार्च को है। 60 दिन पहले ही शुक्रवार और शनिवार को काउंटर खुलते ही एक और दो मार्च के टिकट बुक हो गए। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग भी शो कर रही है। सप्तक्रांति, सत्याग्रह, गरीब रथ, अवध आसान, कुंभ एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पंजाब मेल, शहीद, पूरबिया जैसी ट्रेनों में लंबी वेटिंग शो हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में यह तय है कि होली में पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण यात्रियों को लंबी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं मिल रहा है। एक बार फिर से यात्री होली स्पेशल ट्रेनों के भरोसे यात्रा करेंगे। कुछ वीकली ट्रेनों में अभी सीटें खाली दिख रहीं हैं, लेकिन वो भी काफी नहीं हैं। हालांकि कुछ प्रमुख ट्रेनों के फर्स्ट एसी में एक-दो सीटें बची हैं। माना जा रहा है रविवार सुबह तक वो भी फुल होने के साथ ही रिग्रेट हो जाएंगी। जल्द ही होली स्पेशल ट्रेनों को घोषणाएं होंगी। पूरब की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी, जिनका स्टॉपेज हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई जैसे स्टेशनों पर ठहराव भी होगा। आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम (उत्तर रेलवे)