बाजारों में सजी रंग बिरंगी पिचकारियों ने बच्चों को खूब लुभाया

Mar 02, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - होली को लेकर कई दिनों से नगर में सैकड़ों दुकानदार अबीर, गुलाल, पूजन सामग्री एवं रंग बिरंगी पिचकारियों से अपनी-अपनी दुकान सजाए हुए हैं। बच्चों को डिजाइ

बाजारों में सजी रंग बिरंगी पिचकारियों ने बच्चों को खूब लुभाया

होली को लेकर कई दिनों से नगर में सैकड़ों दुकानदार अबीर, गुलाल, पूजन सामग्री एवं रंग बिरंगी पिचकारियों से अपनी-अपनी दुकान सजाए हुए हैं। सोमवार को बाजारों में सजी दुकानों पर रखी डिजाइनर पिचकारियों ने बच्चों को खूब लुभाया। होली पर्व को धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक मनाने के लिए क्षेत्र के जयनगर, जटपुरा, बहापुर, बलिया, बल्लमगढ़, नाजरपट्टी, बंदे वाली मडिया, लालापुर पीपलसाना, कनकपुर, पिपली, रामपुर घोगर, दुल्हापुर, आदि लगभग दो दर्जन गांवों के सैकड़ो ग्रामीण खरीदारी करने सुरजन नगर पहुंचे। परिवारों के साथ आए हुए छोटे-छोटे बच्चों ने होली खेलने के लिए अलग-अलग डिजाइन की रंग बिरंगी पिचकरियां खरीदीं। यहां पर लगाई गई प्रत्येक दुकान पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।