अधिवक्ताओं,छात्र -छात्राओं व शिक्षकों ने खेली होली

Feb 28, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - होली का पर्व 2 से 4 मार्च तक मनाया जाएगा, लेकिन स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और कोर्ट में अवकाश के कारण शनिवार को होली का पर्व मनाया गया। विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई।

अधिवक्ताओं,छात्र -छात्राओं व शिक्षकों ने खेली होली

होली का पर्व दो से चार मार्च तक मनाया जाएगा लेकिन विद्यालयों और सरकारी कार्यालय तथा कोर्ट में अवकाश की वजह से शनिवार को इन सभी स्थानों पर होली खेली गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुर पदार्थ, सैंट मार्क्स स्कूल, शिव सेंट जोसेफ स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, शिवसेंट जोसेफ स्कूल, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज, शिव हरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने होली खेली। जगदीश ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी आबिद अली, सचिव सतीश कुमार वत्सल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, सचिव आकिब अली, मुनव्वर अली, विवेक शर्मा, सलीम अहमद अंसारी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।