ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादहोलाष्टक आज से, बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्यक्रम

होलाष्टक आज से, बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्यक्रम

आज से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं। यह आठ दिन यानि होलिका दहन तक रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकाश के शुभ कार्य बंद रहेंगे। इस बीच सभी ग्रह अलग-अलग रूप से उग्र रहेंगे। इस वर्ष से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी...

होलाष्टक आज से, बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 02 Mar 2020 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

आज से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं। यह आठ दिन यानि होलिका दहन तक रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकाश के शुभ कार्य बंद रहेंगे। इस बीच सभी ग्रह अलग-अलग रूप से उग्र रहेंगे। इस वर्ष से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानि आज तीन मार्च की सुबह 8:26 बजे से आरंभ हो रहे हैं।

पंडित केदार नाथ मिश्रा ने बताया मान्यता है होलाष्टक के पहले दिन भगवान शिव ने कामदेव को जलाकर भस्म कर दिया था। इसी दिन से होलिका ने भक्त प्रहलाद को मारने की भूमिका बनानी शुरू कर दी थी। इसलिए होलाष्टक को अवशगुन माना जाता है। जिसके कारण इन दिनों विवाह आदि सहित सभी मांगलिक कार्य नहीं किये जाते। नया व्यवसाय भी आरंभ करने से बचना चाहिए। इसलिए इस दौरान अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।

होलाष्टक का महत्व:-

होलाष्टक की अवधि भक्ति में शक्ति का महत्व बताती है। इस अवधि में तप करना ही बेहतर होता है।

क्या करें:-

होलाष्टक आरंभ होने पर एक पेड़ की शाखा काटकर उसे जमीन पर लगाना चाहिए। इस पर रंग बिरेंगे कपड़ों के टुकड़े बांधने चाहिए। मान्यता है कि इसे भक्त प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें