वरिष्ठ साहित्यकार राजीव सक्सेना को हिंदी साहित्य गौरव सम्मान
Moradabad News - राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति ने हिंदी दिवस पर विश्नोई धर्मशाला में सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया। मुरादाबाद के लेखक राजीव सक्सेना को हिंदी साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम...

महानगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति की ओर से हिंदी दिवस पर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार में सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद के वरिष्ठ रचनाकार राजीव सक्सेना को संस्था की ओर से हिंदी साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। रामसिंह निशंक द्वारा प्रस्तुत मां शारदे की वंदना से शुरू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ओंकार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार नाज उपस्थित रहे। रचनाकार राजीव सक्सेना के प्रदत्त मानपत्र का वाचन प्रशांत मिश्र ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रखर ने किया। साहित्यकार राजीव सक्सेना ने कहा कि हिंदी की प्रगति का प्रमाण यह है कि हिंदी का बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
अध्यक्षता डॉ. रमेश यादव कृष्ण ने की। इस मौके पर अमर सक्सेना, प्रशांत मिश्र, राजीव प्रखर, रामसिंह निशंक, डॉ. मनोज रस्तोगी, हरि प्रकाश शर्मा, विवेक निर्मल, चिरंजीलाल, डॉ. राकेश चक्र, रामगोपाल, योगेंद्र पाल विश्नोई, डॉ. कृष्ण कुमार नाज, ओंकार सिंह ओंकार, रमेश यादव कृष्ण ने हिंदी की महिमा गरिमा को दर्शाती काव्यात्मक एवं गद्यात्मक अभिव्यक्ति की। रामसिंह निशंक ने आभार अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम समापन पर पहुंचा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




