Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHighway Speed Control Measures Fail as Vehicles Park Illegally Despite Safety Orders
सड़कों के किनारे वाहन नहीं हटवा पा रहे जिम्मेदार

सड़कों के किनारे वाहन नहीं हटवा पा रहे जिम्मेदार

संक्षेप:

Moradabad News - हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क किनारे पार्किंग रोकने का आदेश केवल दिखावा साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने कोहरे और ओवर स्पीड से हो रहे हादसों के लिए जिम्मेदारों को चेताया, लेकिन भारी वाहन खुलेआम खड़े रहे। सड़क सुरक्षा के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, लेकिन सुधार नहीं दिख रहा।

Dec 22, 2025 01:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग पर रोक का आदेश दिखावा से अधिक कुछ नहीं रहा। पाकबड़ा से रामपुर जीरो प्वाइंट के बीच कट से वाहनों के दौड़ने और मिशन रोड सेफ्टी के आदेश तार-तार दिखे। सड़क के किनारे खुले आम वाहन खड़े किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार की शाम कोहरे और ओवर स्पीड से हो रहे हादसों पर रोक के लिए जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। आरटीओ, पुलिस, एनएचएआई को विशेष रूप से अलर्ट किया। मगर, उसके बाद भी पाकबड़ा से रामपुर दोराहा तक कई भारी वाहन खड़े रहे। ढकिया गांव के सामने खतरनाक गति और यातायात नियमों की अनदेखी के हाल नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर को 1.30 बजे यहां मिशन रोड सेफ्टी के बोर्ड के नजदीक पुलिस के दो जवान कुर्सी पर जरूर नजर आए। वहीं सरदार जी के ढ़ाबा के पास ट्रक और भारी वाहन खड़े दिखाई दिए। यहां से रामपुर दोराहा क्षेत्र में वाहनों की खतरनाक गति भी दिखाई दी। इन पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं दिखा। एशियन हाईवे से स्टेट हाइवे तक कोई बदलाव नहीं दिखा। छोड़े- बड़े वाहन दिन भर सड़क से पास भी हुए और हाईवे के किनारे खड़े भी हुए। अभी हाल में ही मंडलायुक्त आन्नजेय सिंह ने भी बैठक में जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई थी कि हाईवे किनारे कोई वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी सुधार नहीं दिख रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं है इसमें जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना होगा वर्ना बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा के लिए संयुक्त टीमों का गठन कर लिया गया है। संभागीय परिवहन विभाग को नोडल जिम्मेदारी दी गई है। अवैध कट बंद कराए जा रहे हैं। पीडी अरविंद कुमार, एनएचएआई