
हाईवे से शहर तक आवारा पशुओं का आतंक, दुर्घटनाओं का नहीं हो रहा अंत
Moradabad News - मुरादाबाद में छुट्टा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा है। हाल ही में एक व्यक्ति की सांड़ से टकराने पर मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए आदेश जारी किया है, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद है। कई हादसे हो चुके हैं, और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।
मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। हाईवे से लेकर शहरों तक आवारा छुट्टा पशुओं का आतंक दुर्घटनाओं का सबब बन रहा है। अचानक वाहनों के सामने से छुट्टा पशु हाईवे पर आते हैं और कार चालक संतुलन खोकर टकरा जाते हैं। सड़क पर चलने वाले कई लोग घायल हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र में सांड़ के पटकने से हाल मे ही एक मौत हो चुकी है। इसके अलावा कुत्तों और बंदरों का जबर्दस्त आतंक है। लोग अपने बच्चों को अकेले नहीं भेजते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंकुश लगाने को आदेश जारी किया है। इससे राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मुरादाबाद में नेशनल और स्टेट हाईवे पर हादसे में तमाम हादसे पिछले कुछ माह में हो चुके हैं।

जिसमें अचानक सांड़ के आने से वाहन चालक घायल हुए हैं। दलपतपुर निवासी लुकमान का वाहन के सामने पशु आने से एक्सीडेंट हुआ और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। नेशनल हाईवे पर पर यह एक कहानी नहीं है ठाकुरद्वारा में, कांठ में और बिलारी क्षेत्र में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें लोग अभी तक दर्द नहीं भूले हैं। मुरादाबाद बरेली नेशनल हाईवे पर पाकबड़ा में तो आए दिन वाहन आवारा पशुओं से टकराते हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से सुरक्षा के बंदोबस्त पर्याप्त नहीं हो सके। आबादी वाले क्षेत्र में बैरियर लगा कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहल होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब सभी विभागों की जिम्मेदारी तय होगी और इससे लोगों को राहत की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




