मुरादाबाद। प्रमुख संवाददाता
बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट है। पशुपालन विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गजरौला, बिजनौर, अमरोहा समेत आसपास कौवों की मौतों से भी वन विभाग अवलोकन कर रहा है कि आखिर क्या वजह है। पशुपालन विभाग पोल्ट्री फार्म स्वामियों को दिशा निर्देश जारी कर चुका है। बाजार में चिकेन खाने वालों की संख्या मे एकाएक गिरावट आई है। मीट और अंडे की बिक्री पर भी असर पड़ा है। अफसरों ने किसी भी तरह बर्ड फ्लू की सूचना पर विशेष सतर्कता रखने का आदेश दिया है। पशुपालन विभाग के अफसरों ने तत्काल जानकारी देने को कहा है।