Moradabad News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को पांच साल की सजा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 की न्यायाधीश प्रीति सिंह ने आरोपी दिनेश उर्फ पप्पू को दोषी कर

Moradabad News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को पांच साल की सजा

Moradabad News: पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 की न्यायाधीश प्रीति सिंह ने आरोपी दिनेश उर्फ पप्पू को दोषी करार देते हुए पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के चंदनपुर ईशा गांव का है। जहां आरोपी दिनेश उर्फ पप्पू अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी पत्नी ने एक मई 2018 को आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के पिता रामाशंकर की तहरीर पर मूढ़ापांडे थाने में दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 न्यायाधीश प्रीति सिंह की अदालत में चली। शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पति दिनेश उर्फ पप्पू को दोषी मानते हुए पांच साल कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को पांच साल की सजा