ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादहेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में की सहायता

हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में की सहायता

बिलारी के ग्वारखेड़ा स्थित सामाजिक आश्रम में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आर्थिक सहायता...

हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में की सहायता
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 01 Aug 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलारी के ग्वारखेड़ा स्थित सामाजिक आश्रम में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आर्थिक सहायता दी।

रविवार को संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष मुश्फिक रजा अपनी टीम के साथ में आश्रम पहुंचे। जहां आश्रम के लिए महीने भर की राशन सामग्री भेंट की। इस बीच फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका फाउंडेशन लोगों के लिए मददगार बनेगा और सेवा भाव के साथ कार्य करेगा। अध्यक्ष रोहन देव सामाजिक ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मुश्फिक रजा, वाजिद हुसैन, डॉ अबरार हुसैन, मोहम्मद नाजिम, एम आरिफ, अतीक अहमद, डॉक्टर वसीम, डॉक्टर साजिद आलम, मोहम्मद रिजवान, डॉक्टर मोहम्मद रिजवान हुसैन, मोहम्मद फैसल, अनीस अहमद, सचिन कुमार,मोहम्मद नासिर, अकरम हुसैन, भूरा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें