Heatwave Returns as Western Disturbance Brings Rain and Wind मौसम : अब रात का पारा भी गर्मी के तेवर करेगा तल्ख, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHeatwave Returns as Western Disturbance Brings Rain and Wind

मौसम : अब रात का पारा भी गर्मी के तेवर करेगा तल्ख

Moradabad News - पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश के बाद गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। रात का न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 13 April 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
मौसम : अब रात का पारा भी गर्मी के तेवर करेगा तल्ख

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और बारिश से राहत के बाद अब गर्मी के फिर से बढ़ने का दौर शुरू हो रहा है। खास ये है कि अब रात का न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा जिसके चलते शहरवासियों को अब गर्मी के तेवर ज्यादा तल्ख महसूस होंगे। आंधी-बारिश से पहले गर्मी बढ़ने का सिलसिला दर्ज हुआ था और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन का अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ था। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान औसत या इससे थोड़ा नीचे ही 20 डिग्री सेल्सियस तक था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान पर बादल छाने के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई थी। आंधी बारिश के बाद तापमान फिर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमार बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मी के मौजूदा मौसम की आहट होने के बाद से पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।