आखिरी गेंद पर जिंदगी हारे पर मैच जीत गए अहमर खान
Moradabad News - बिलारी में एक वरिष्ठ क्रिकेटर अहमर खान की मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। 50 वर्षीय खिलाड़ी ने अंतिम गेंद फेंकी और खुशी जताते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें...

बिलारी में संभल के विरुद्ध मुरादाबाद की टीम से बॉलिंग करते समय एक वरिष्ठ खिलाड़ी की अंतिम गेंद फेंकने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पचास वर्ष के थे। रविवार को बिलारी स्थित चीनी मिल के मैदान में यूपी वेटर्नस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में मुरादाबाद और संभल के बीच मैच चल रहा था। मैच में अंतिम ओवर की अंतिम गेंद फेंकने बाद मुरादाबाद मैच जीत गया। गेंदबाजी करने वाले एकता विहार मुरादाबाद, थाना कटघर निवासी 50 वर्षीय अहमर खान विक्टरी साइन बना कर जमीन में ऐसे बेठे कि उठ न सके। ऐसा हार्ट अटैक आया कि मौत हो गई।
अहमर ने अंतिम गेंद फेंककर मैच जीतने का हाथ उठाकर खुशी का इशारा किया था। उस समय संभल के शाने आलम बल्लेबाजी कर रहे थे। खुशी जताते समय अहमर बेहोश होकर मैदान पर गिर गए। मौके पर मौजूद डाक्टर ने उन्हें तत्काल सीपीआर दिया तो लगा कुछ सांस लौट रही है पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। खिलाड़ी उन्हें बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी शहला खान, दो बच्चे रियान, अहराज, बड़े भाई फिरोज खान, एक बहन है। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




