स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा का आगाज, सभी वार्डों में जांची जाएगी लोगों की सेहत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा की शुरुआत हुई है, जिसमें सभी सत्तर वार्डों के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। नगर निगम और सिद्ध अस्पताल के सहयोग से यह मुहिम गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों पर केंद्रित है, जो आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। यह यात्रा 70 दिनों तक चलेगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा का आगाज, सभी वार्डों में जांची जाएगी लोगों की सेहत

मुरादाबाद। शहर के सभी सत्तर वार्डों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने की अनूठी मुहिम शुरू हुई। सिद्ध अस्पताल एवं नगर निगम के तत्वावधान में स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा का आगाज किया गया। नगर निगम कार्यालय पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व सिद्ध अस्पताल के चेयरमैन डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि यह यात्रा आगामी 70 दिनों में सभी 70 वार्डों को कवर करेगी। विशेष रूप से ऐसे गरीब एवं निम्न मध्यम वर्ग के लोगों पर फोकस किया जाएगा जो साधनहीनता या आर्थिक कारणों से अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते।

बताया कि यह केवल अभियान नहीं बल्कि मुरादाबाद से शुरू होने वाला बचाव एवं स्वास्थ्य देखभाल का मॉडल है जो इस थीम पर केंद्रित किया गया है कि किसी व्यक्ति के बीमारी में अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य सेवा उसके घर पहुंच जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।