Moradabad News: संचारी रोगों से बचाव को निकली जागरूकता रैली
Moradabad News: मुरादाबाद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विधायक रितेश गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी शामिल हुए और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।
Moradabad News: मुरादाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष गिरीश भंडोला भी मौजूद रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर कमिश्नर आवास, जैन मंदिर होते हुए कंपनी बाग पहुंची। इसमें स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और एएनएम समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की।
कूलर, गमले और पुराने टायरों में पानी जमा होने से रोकने तथा बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनता की भागीदारी जरूरी है।

