ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकुन्दरकी के गांव गजूपुर के प्रधान पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

कुन्दरकी के गांव गजूपुर के प्रधान पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

थानाक्षेत्र के गांव गजूपुर के प्रधान पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पर आरोप है कि उसने रंजिशन गांव निवासी दलित युवक का उत्पीड़न करते हुए उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया। साथ ही...

कुन्दरकी के गांव गजूपुर के प्रधान पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 10 Aug 2020 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के गांव गजूपुर के प्रधान पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पर आरोप है कि उसने रंजिशन गांव निवासी दलित युवक का उत्पीड़न करते हुए उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया। साथ ही उसके पूर्वजों की समाधियां तुड़वा दीं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव गजूपुर निवासी लोकेश कुमार वाल्मीकि पुत्र राम कुमार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान शमीम अहमद उसपर अनैतिक दबाव बनाता है। आरोप है कि प्रधान ने उसकी श्मशान की भूमि में नाला निकाल दिया है। पीड़ित के मना करने पर वह उसके पूर्वजों की समाधियां तोड़ दी। साथ ही समाधियों की ईंट नाले में लगवा दीं। इसके अलावा कहीं भी शिकायत करने पर प्रधान ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोप है कि नौ अगस्त को पीड़ित अपनी श्मशान भूमि पर पहुंचा। जहां उसे पशुओं का मांस और अवशेष मिट्टी में दबे मिले। इसपर उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान द्वारा बनवाए गए नाले को बंद करवा दिया। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें