बैठक में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - हरथला में गुलाब बाग कार्यालय में हरथला अमन कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष नईम रज़ा ने की। बैठक में त्योहारों को शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई। कमेटी की मासिक बैठक अब हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच होगी।

बैठक में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील

आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरथला स्थित गुलाब बाग कार्यालय में हरथला अमन कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता नईम रज़ा ने की और संचालन फैजान सलमानी ने किया। बैठक में सभी त्योहार शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। कमेटी सदस्यों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने के लिए जागरूक करने को कहा गया। फैजान सलमानी ने बताया कि कमेटी की मासिक बैठक अब हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच आयोजित होगी। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा।

बैठक में जितेंद्र प्रजापति, अकरम चौधरी, अजय वीर सिंह, शीशपाल, शराफत, नाहिद हुसैन, नूर हसन और फाजिल मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।