Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHarassment Case Woman Attacked After Complaining Against Brother-in-Law in Muradabad
महिला से छेड़छाड़, शिकायत करने पर पीड़िता और उसके बेटे को पीटा

महिला से छेड़छाड़, शिकायत करने पर पीड़िता और उसके बेटे को पीटा

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बहनोई पर पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत करने पर महिला और उसके बेटे को बहनोई और उसके परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Jan 06, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बहनोई महिला का पीछाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान किया। शिकायत करने पर महिला और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के मंडी समिति चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एकता कालोनी निवासी बहनोई उसकी पत्नी का काफी समय से पीछा करता है। बदनामी के डर से पत्नी ने इस मामले में किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ा और वह अधिक परेशान करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे तंग आकर इसकी शिकायत मंडी समिति चौकी पर की गई। लेकिन वहां पुलिस ने रिश्तेदारी का हवाला देकर समझाबुझा कर भेज दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद 27 दिसंबर को शाम करीब दस बजे बहनोई का बेटे ने उनके बेटे को धमकी दी। उसने बेटे के दोस्तों के मोबाइल पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए। पीड़ित के अनुसार 29 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी इस बात की शिकायत करने पुलिस के पास जा रही थी तभी आरोपी बहनोई ने घेर लिया। आरोपी ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की पत्नी और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।