200 फुट ऊंचाई से संजीवनी लेकर उतरे हनुमान, दर्शक हुए अचंभित
मुरादाबाद। रामलीला मैदान लाजपत नगर में चल रही रामलीला में हनुमान जी का दो सौ फुट ऊंचाई से संजीवनी बूटी लाना आकर्षण का केंद्र...

रामलीला मैदान लाजपत नगर में चल रही रामलीला में हनुमान जी का दो सौ फुट ऊंचाई से संजीवनी बूटी लाना आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने हजारों की भीड़ उमड़ी रही। मंचन के आरंभ में रावण दरबार में राम से युद्ध की योजना बनाता है। तभी विभीषण पहुंचकर उसे सीता को लौटाने की सलाह देते हैं। रावण विभीषण को लंका से निकाल देते हैं। विभीषण राम की शरण में जाता है। वह विभीषण को लंका का राजा बना देते हैं। युद्ध की तैयारी शुरू होती है। राम शिव की आराधना कर रामेश्वरम की स्थापना करते हैं। नल-नील के माध्यम से समुद्र पर पुल बनता है और सेना लंका पहुंच जाती है। युद्ध आरंभ होता है और मेघनाथ लक्ष्मण पर शक्ति चला देता है। लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। राम हनुमान जी को संजीवनी बूटी लेने भेजते हैं। हनुमान जी दो सौ फुट ऊंचाई से रस्सी के सहारे लेकर नीचे उतरते हैं। यह दृश्य सभी को अचंभित कर देता है। इसे देखने हजारों की भीड़ जुटी रहती है। व्यवस्था में महेश चंद्र अग्रवाल, श्याम कृष्ण रस्तोगी, मुकुल बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, रामकुमार राम जी, असीम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विवेक शर्मा, पीयूष अग्रवाल, जगदीश प्रसाद मंटोलिया व नरेंद्र सिंह आदि रहे।
