ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादतीन कॉलोनियों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू

तीन कॉलोनियों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू

एमडीए की तीन कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि...

तीन कॉलोनियों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 01 Oct 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एमडीए की तीन कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली शहर की कुल छह कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर किया जाना है।

इनमें तीन कॉलोनियों कांशीराम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और मऊ को सबसे प्राथमिकता के साथ नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा। इस संबंध में निर्धारित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सचिव ने बताया कि नगर निगम के क्षेत्र के दायरे से बाहर रहने के चलते नया मुरादाबाद और कबीर नगर को हैंडओवर करने में दिक्कत है। नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली छह कॉलोनियों को निगम के सुपुर्द कर दिया जाएगा। तीन कॉलोनियां सबसे पहले हैंडओवर की जाएंगी। सचिव सर्वेश गुप्ता ने कहा कि संसाधन सीमित होने के चलते प्राधिकरण को इन कॉलोनियों में निरंतर और उच्च स्तर पर विकास कार्य करने में समस्या आ रही है। इसी के मद्देनजर व शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कॉलोनियों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें