हज यात्रियों के प्रशिक्षण को लगाया गया कैंप

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। इस में हज की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी गई। हाजी रईस आलम और कारी रईस अशरफ ने 18 अप्रैल से हाजियों की रवानगी की तारीख बताई। 40 से ज्यादा हज यात्री इस ट्रेनिंग में शामिल हुए।

हज यात्रियों के प्रशिक्षण को लगाया गया कैंप

आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज में हज यात्रियों के प्रशिक्षण को लेकर कैंप लगाया गया, जिसमें हज को लेकर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भारी तादाद में हज यात्री शामिल रहे। इस मौके पर हाजी रईस आलम , कारी रईस अशरफ में सभी को हज के सारे नियम पूरे करने की जानकारी दी। सभी को बताया कि उन्हें कौन-कौन सी प्रक्रिया पूरी करनी है, कहा कि 18 अप्रैल से हाजियों की रवानगी शुरू होगी, इसके बाद अंतिम उड़ान 20 मई को जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान 40 से ज्यादा हज यात्री शामिल है। इस बीच हज से संबंधित अनेकों जानकारियां भी ली। ट्रेनिंग में कॉलेज प्रबंधन इमाम हुसैन, प्रधानाचार्य समसुल कमर आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।