
विवि : परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से
Moradabad News - गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से 31 जनवरी तक होंगी। स्नातक की परीक्षाएं 12 जनवरी से प्रस्तावित हैं, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। कुलपति ने कहा कि परीक्षा सख्ती और निगरानी के साथ होगी। स्नातक के लिए 175 केंद्र बनाए गए हैं।
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 31 जनवरी को समाप्त होंगी। दूसरी ओर स्नातक की परीक्षाएं 12 जनवरी से प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। विवि के अधिकारियों के अनुसार स्नातक की परीक्षाओं की तिथि और आगे बढ़ सकती है। हालांकि स्नातक की परीक्षाएं 175 केंद्रों पर होंगी। गुरु जंभेश्वर विवि ने स्नातक स्तर पर परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को तीन बार मौका दिया। दो जनवरी तक उन्हें फार्म भरने व उनके सत्यापन का समय दिया गया था। बता दें कि विवि ने स्नातक स्तर पर पहले फार्म भरने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया था।
बाद में तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर व 29 दिसंबर तक कर दी गई थी। कुछ कॉलेजों की कमी के कारण छात्रों की सीट लॉक नहीं हो पाई तो विवि ने दो जनवरी तक का मौका दिया था। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि अब फार्म भरने की तिथि खत्म हो चुकी है। परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेंगी। वहीं स्नातक स्तर की परीक्षाएं 12 जनवरी से कराने की योजना बना रहे हैं। कुलपति ने बताया कि स्नातक स्तर के लिए शिक्षकों की तैनाती व परीक्षा केंद्र की घोषणा मंगलवार को कर देंगे। उन्होंने ये जरूर बताया कि विवि की स्नातक स्तर की परीक्षाएं 175 केंद्रों पर होंगी। सख्ती व कड़ी निगरानी के बीच होंगी परीक्षाएं कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि विवि स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं सख्ती व कड़ी निगरानी के बीच होंगी। सेंटर व कक्ष निरीक्षकों के साथ ही नोडल की घोषणा मंगलवार को कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए 175 केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी केंद्र पर हीलाहवाली पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




