स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं कल से
Moradabad News - गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। स्नातक परीक्षाएं 16 जनवरी से 158 केंद्रों पर होंगी और परास्नातक परीक्षाएं भी इसी दिन से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कल से शुरू हो रहीं हैं। बुधवार को एडमिट कार्ड भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा में 30 मिनट पहले ही प्रवेश मिलने लगेगा। 15 मिनट विलंब से आने के बाद छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं 16 जनवरी से 158 केंद्रों पर होंगी। मुरादाबाद में 40 केंद्र, बिजनौर में 52, रामपुर में 21, संभल में 22 व अमरोहा में 23 केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षाएं 16 फरवरी फरवरी तक चलेंगी। वहीं परास्नातक की परीक्षाएं भी 16 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेंगी।
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि बताया कि स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए 158 केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले से प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली 12 बजे से दो बजे तक व तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने लगे हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। -प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विवि
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


