पीएचडी शोधार्थियों को मिलेगा कॉलेज के प्रोफेसरों का सानिध्य

Mar 31, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - गुरु जंभेश्वर विवि में पीएचडी छात्रों के लिए कॉलेजों के प्रोफेसरों के सानिध्य में शोध करने की व्यवस्था लागू की गई है। शिक्षकों की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। विवि ने पार्ट टाइम पीएचडी की फीस 50 हजार रुपये घटाई है, जिससे आम छात्र भी शोध कर सकेंगे।

पीएचडी शोधार्थियों को मिलेगा कॉलेज के प्रोफेसरों का सानिध्य

मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि कैंपस में पीएचडी करने वाले छात्रों को कॉलेजों के प्रोफेसरों के सानिध्य में शोध करना होगा। विवि में शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण ये व्यवस्था लागू की जा रही है। पीएचडी के इंट्रेंस के परिणाम घोषित होने के बाद से अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। शोधार्थियों को उनके विषय से संबंधित विशेषज्ञ के लिए गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेसरों को लगाया जाएगा। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद ही कैंपस में शोध मार्गदर्शन की व्यवस्था पूरी तरह लागू हो सकेगी।

नियुक्तियां होते ही शोध कार्यों और शैक्षिक कार्यों में तेजी आएगी।विवि ने पार्ट टाइम पीएचडी की फीस 50 हजार रुपये घटाईगुरु जंभेश्वर विवि कैंपस में पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले 70 फीसदी छात्रों ने दाखिला ले लिया। विवि ने फीस स्ट्रक्चर में अहम बदलाव करने का निर्णय लिया है। कुलपति ने बताया कि उन्होंने फीस में काफी कमी कर दी है। पार्ट टाइम की फीस एक लाख 10 हजार के अलावा 50 हजार सेमेस्टर फीस की गई थी। आम छात्र भी रिसर्च कर सके, इसलिए फीस में बदलाव किया गया है। अब पार्ट टाइम में शोध 60 हजार रुपये व पांच हजार रुपये पर सेमेस्टर फीस चुका कर कर सकेंगे। कुलपति ने बताया कि आम छात्र भी पीएचडी कर सके, इसलिए ये निर्णय लिया गया है। पीएचडी के लिए दाखिले चार अप्रैल तक होंगे। छात्रों को राहत देने के लिए विवि ने ये व्यवथा लागू की है। इसके अलावा रेगुलर मोड में अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये व एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के 12 हजार 500 रुपये फीस तय की गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।