
कोर्ट में दो कारोबारी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
संक्षेप: Moradabad News - जीएसटी घोटाला।कोर्ट में दो कारोबारी आरोपियों खिलाफ अग्रिम जमानत अर्जीकोर्ट में दो कारोबारी आरोपियों खिलाफ अग्रिम जमानत अर्जीकोर्ट में दो कारोबारी आरोप
जीएसटी घोटाले में गठित एसआईटी जांच में जुटी है। इस दौरान करोड़ों की टैक्स चोरी में आरोपी दो फर्मों के खिलाफ मुगलपुरा में भी हाल ही में मामला दर्ज हुआ है। दो फर्मों के खिलाफ करोड़ों की टैक्स चोरी में आरोपियों की ओर से अब अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है। अदालत में आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। विभाग के राज्य कर अधिकारी राजुल कुमार की ओर से मुगलपुरा में 27 सितंबर,25 को दो फर्म कारोबारी अजमम खां व जिया अजमल के खिलाफ जीएसटी विभाग में टैक्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि कानून गोयान निवाासी ने इनपुट क्रेडिट क्लेम किया। विभाग ने उप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत कारेाबारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया। विभागीय कार्यवाही के बीच फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उसका पंजीकरण रद्द कर दिया गया। विभाग ने कारोबारी से जीएसटी अधिनियम के तहत 17.3 करोड़ रुपये की मांग की। आरोप है कि कारोबारी अजमत ने जीएसटी चोरी के उद्देश्य से घोटाला करते हुए वास्तविक खरीद-बिक्री के बिना खरीद बिक्री की गई थी। इस बीच 25 सितंबर 2025 को मुगलपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके साथ ही राज्य कर अधिकारी ने जिया अजमल के खिलाफ जीएसटी चोरी का मुकदमा कायम किया गया। आरोपियों ने राहत पाने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। जिला जज कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई मंगलवार को एडीजे-पांच कोर्ट में होगी। एडीजीसी कौशल कुमार गुप्ता का कहना है कि जीएसटी चोरी के मामले में कारोबारियों के खिलाफ अग्रिम जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




