महिला यात्री के बैग चोरी का जीआरपी ने किया खुलासा
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री के बैग चोरी का मामला सामने आया है। जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी गए सामान बरामद हुए हैं। महिला ने बताया कि उसके बैग में 70 हजार रुपये का सामान था। जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया।

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री के बैग चोरी मामले में जीआरपी ने खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से महिला के चोरी गए सामानों की बरामदगी भी हो गई है। 19 अप्रैल को ट्रेन नंबर 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच एस-5 से एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया था। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर बताया कि बैग में सोने की टप्स समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान था। बुधवार को जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान जाहिद निवासी चामुंडा गली, पंचायत घर को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल, चांदी के तीन लॉकेट सहित करीब 70 हजार रुपये का सामान बरामद हो गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक बरगौती, रोहित कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


