ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादचढ़ता पारा, गर्मी को लेकर मचने लगा हाहाकार

चढ़ता पारा, गर्मी को लेकर मचने लगा हाहाकार

पिछले चार दिन से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। चढ़ते पारे के चलते गर्मी को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचने लगा...

चढ़ता पारा, गर्मी को लेकर मचने लगा हाहाकार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 22 May 2018 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले चार दिन से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। चढ़ते पारे के चलते गर्मी को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचने लगा है। गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गर्मी से लोग हाल बेहाल होने लगे हैं। आमजन से लेकर नौकरी पेश व्यक्तियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का असर कारोबार पर पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजार में खरीदारी को ब्रेक लग जाता है। ग्राहकों के इंतजार में दुकानदारों को हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए देखा जा रहा है। इससे खरीदारी प्रभावित हो रही है। दूसरी और गर्मी की मार फसलों पर पड़ रही है। क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। गर्मी के चलते अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

गर्मी का अंदाजा इसीसे से लगाया जा सकता है शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ देखा जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहरी में सफर करने से कतराने लगे हैं। जिसके चलते शहर के स्टेट हाईवे और शहर की गलियों में वाहनों की आवाहजाही कम हो रही है। शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर दोपहर के समय सनाटा पसर जाता है। इसका असर खरीदारी पर पड़ रहा है। दोपहरी में ग्राहक न निकलने के कारण दुकानदारों को भी आराम फरमाते हुए देखा जा रहा है। दोपहर बाद ही बाजार में पहल पहल देखी जाती है।

पंखे, कूलर की मांग बढ़ी ::

भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में कूलर, पंखे, इनवर्टर, बैटरे आदि की मांग बढ़ गई है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए मजबूरन इनवर्टर खरीदना पड़ रहा है। बाजार में विभिन्न प्रकार के पंखे उपलब्ध हैं। दुकानों पर खरीदारी को भेड़ देखी जा रही है। सबसे अधिक कम वाट वाले पंखों की मांग है।

फसलों पर भी पड़ने लगी गर्मी की मार

क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर फसलों पर पड़ने लगा है। क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। सिंचाई के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान फसलों की सिंचाई करते हुए परेशान हो रहे हैं। धरती की प्यास नहीं बुझ रही है। महंगा डीजल खर्च कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों पर आर्थिक मार पड़ रही है।

बिजली कटौती ने भी लोगों के होश उड़ाए

गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती में इजाफा शुरू हो गए हैं। दिन में कई बार बिजली जाती है। रात में भी अद्योषित कटौती लोगों के नींद में खलल डाल रही है। बिजली को लेकर क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मचने लगी है। आए दिन बिजली को लेकर क्षेत्र में बवाल हो रहा है। बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें