Moradabad News: ऑटम मेला:आज सजेंगे निर्यातकों के स्टाल, कल नो कंस्ट्रक्शन डे

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में मंगलवार से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आरंभ होने जा रहे पांच दिवसीय म

Moradabad News: ऑटम मेला:आज सजेंगे निर्यातकों के स्टाल, कल नो कंस्ट्रक्शन डे

Moradabad News: हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में मंगलवार से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आरंभ होने जा रहे पांच दिवसीय मेगा ऑटम एक्सपोर्ट फेयर की तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। निर्यात के इस मेले में मुरादाबाद 1300 हस्तशिल्प निर्यातक भाग लेने जा रहे हैं। मेले के लिए एक्सपो मार्ट परिसर में हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने को निर्यातकों की तरफ से स्टालों के निर्माण की प्रक्रिया आठ अक्तूबर से आरंभ हो गई थी जो आज रविवार को पूरी होने जा रही है। परिषद की ओर से निर्यातकों को जो गाइड लाइन जारी की गई है उसके मुताबिक स्टालों के निर्माण से जुड़ी हर प्रक्रिया और गतिविधि आज के बाद नहीं की जा सकती।

रविवार को स्टालों की डेकोरेशन का दिन तय किया गया है जबकि, सोमवार 12 अक्तूबर को नो कंस्ट्रक्शन डे घोषित किया गया है। इस दिन स्टालों के निर्माण से जुड़ी कोई भी गतिविधि करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार को फेयर स्थल पर सघन और व्यापक रूप में स्वच्छता कार्य कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: ऑटम मेला:आज सजेंगे निर्यातकों के स्टाल, कल नो कंस्ट्रक्शन डे