परंपरागत तरीके से निकलेगी भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा
Moradabad News - डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा और मेले को लेकर कोतवाली बिलारी में अमन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। पूर्व प्रधान ने नशे में आकर शोभायात्रा का माहौल खराब करने वालों की पहचान करने की आवश्यकता बताई।

नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले के मद्देनजर कोतवाली बिलारी में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी और देहात की शाखों के अध्यक्ष के अलावा शोभायात्रा से संबंधित लोग मौजूद रहे, इस दौरान कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप मलिक ने सभी से शोभायात्रा के बारे में जानकारी की और उनसे समस्याओं के बारे में भी पूछा। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शोभायात्रा परंपरागत तरीके से ही निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को शोभायात्रा के संबंध में कोई समस्या हो तो उन्हें बताएं, इसका वह समय रहते समाधान कराएंगे।
उन्होंने कहा की देहात क्षेत्र से भी शोभायात्रा नगर की शोभायात्रा में शामिल होती है। मिल क्षेत्र से आने वाली शोभायात्रा गांधी मूर्ति से नगर की शोभायात्रा में शामिल होती है। शाहबाद रोड की तरफ से आने वाले सरकारी अस्पताल वाली रोड से होते हुए मुख्य शोभायात्रा में शामिल होती है। उन्होंने कहा की शोभायात्रा में किसी भी तरीके का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारी से कहा कि शोभायात्रा में वह अपने वालंटियर भी रखें पुलिस उनके लिए मौजूद रहेगी। सहसपुर के पूर्व प्रधान कल्याण सिंह ने कहा कि शोभायात्रा में कुछ लोग नशा करके आ जाते हैं, जो माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं । ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है इस दौरान कई वक्ताओं ने शोभायात्रा वाले दिन 2 घंटे शाम के लिए शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कल्याण सिंह अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष दो जगतपाल सिंह डॉक्टर चरण सिंह ,डॉक्टर कुवंर पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रन सिंह भारती,मनवीर सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश,प्रभांक सिंघम, बादाम सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


