Moradabad News: महफिल-ए-नअत व मनकबत में शायरों ने पेश किए कलाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कैफ मेमोरियल सोसायटी के तहत जामा मस्जिद वारसी नगर में एक शानदार महफिल-ए-नअत और मनक़बत आयोजित की गई। इसे ज़हीर राही ने सजाया और इंजीनियर अनवर कैफी ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने हिस्सा लिया। अंत में नई कमेटी का ऐलान किया गया जिसमें हकीम अहमद मुरादाबादी महासचिव बने।

Moradabad News: महफिल-ए-नअत व मनकबत में शायरों ने पेश किए कलाम

Moradabad News: कैफ मेमोरियल सोसायटी के ज़ेरे-एहतिमाम जामा मस्जिद वारसी नगर में शानदार महफिल-ए-नअत व मनक़बत का आयोजन किया गया। महफिल की सदारत ज़हीर राही ने की और सरपरस्ती इंजीनियर अनवर कैफी ने की, जबकि निज़ामत इंजीनियर फरीद आलम क़ादरी ने की। महफिल में राज़ शादानी, सूफी कशिश वारसी, नसीम वारसी, कामिल संभली, इस्लाम अर्शी, मास्टर ज़फर, शहज़ाद मलिक, सुल्तान अज़हर, ख़याल मुरादाबादी, निसार मुरादाबादी, फरहत अली खान, गुलाम गाज़ी और रूही असलम ने अपना नातिया व मनक़बती कलाम पेश किए। महफ़िल के आख़िर में कैफ मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष इंजीनियर अनवर कैफी ने सोसायटी की नई कमेटी का ऐलान किया, जिसमें हकीम अहमद मुरादाबादी को महासचिव, इंजीनियर फरीद आलम क़ादरी को कोषाध्यक्ष, आरिफ़ा अंबर को सचिव, डॉ. शाकिर इस्लाही और फ़रहत अली ख़ान को उपाध्यक्ष, सुल्तान अज़हर को प्रकाशन-प्रचार सचिव, सैयद ज़ुबैर अली एडवोकेट व शावेज़ इक़बाल एडवोकेट को क़ानूनी सलाहकार बनाया।

इसके अलावा ग़ुलाम गाजी, रूही असलम, फना मुरादाबादी सहित दूसरे साथियों को भी कमेटी में शामिल किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।