Moradabad News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया आपसी भाईचारे, अमन व सौहार्द का संदेश दिया

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: अंजुमन इस्लाहुल कौम वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार सुबह एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया। जुलूस में कई झांकियां शामिल थीं, जैसे काबा शरीफ और गुंबद-ए-खिजरा। ये समारोह भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था। जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Moradabad News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया आपसी भाईचारे, अमन व सौहार्द का संदेश दिया

Moradabad News: अंजुमन इस्लाहुल कौम वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नात-ए-पाक की गूंज के साथ विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें काबा शरीफ, गुंबद-ए-खिजरा और गौस-ए-आजम के रोजे की झांकियां प्रमुख रहीं। सैकड़ों की संख्या में गुलाम-ए-मुस्तफा जुलूस की शक्ल में गुलाब मस्जिद से रवाना हुए। जुलूस बैद्य जी वाली गली, हिमगिरी कॉलोनी, गैस गोदाम, अंबेडकर कॉलोनी और अब्दुल्ला तिराहा होते हुए हरथला चौराहा पहुंचा। यहां से जुलूस चक्कर की मिलक बारादरी होते हुए गवर्नमेंट कॉलेज पहुंचा और मुख्य जुलूस में शामिल हो गया। जुलूस के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया।

आयोजन अंजुमन इस्लाहुल कौम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद नावेद की सरपरस्ती में हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान कमेटी के सदस्य मोहम्मद अजीम, तूर हसन, इंतजार हुसैन, हाजी मोहम्मद यासर, हाफिज रिजवान, सूफी दानिश अहमद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद नबील, अरशद हुसैन, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद उमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया आपसी भाईचारे, अमन व सौहार्द का संदेश दिया