राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

रविवार को जसपुर मार्ग स्थित फैजुल्लागंज खोखरा ताल के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। 51 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय हरगोविंद सिंह एवं उनकी पत्नी की पुण्य स्मृति में किया गया।

राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा

जसपुर मार्ग स्थित फैजुल्लागंज खोखरा ताल के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रतिमा स्थापना से पूर्व 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय हरगोविंद सिंह एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय मालती देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत डॉ. महेंद्र पाल सिंह एवं उनकी पत्नी रेखा सिंह तथा उनके भतीजे मुकेश चौहान एवं उनकी पत्नी नेहा चौहान ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना कराई।

मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।प्रतिमा स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत दिनेश गिरी महाराज, करण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, धीमान सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ओमपाल, राजवीर, प्रमोद, मेघनाथ, नीरज, निर्मला देवी, शिरोमणि, स्वाती, लता, मुन्नी, कविता रानी, हिरण, भाग्यवती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।