श्री बालाजी महाराज का पांचवें दरबार में भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कांठ रोड के मिगलानी सेलेब्रेशन में श्री बालाजी महाराज के पांचवें दरबार का भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना है। हापुड़ के गुरुदेव सुशांत तोमर ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया और आशीर्वाद दिया।

कांठ रोड पीएसी स्थित मिगलानी सेलेब्रेशन में रविवार को श्री बालाजी महाराज के पांचवें दरबार का भव्य आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत कालरा, निशांत और अनिल धींगरा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। दरबार में मुख्य आकर्षण हापुड़ से पधारे गुरुदेव सर्वश्री सुशांत तोमर, जिन्होंने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
गुरुदेव सुशांत तोमर ने दरबार में उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से हर कठिनाई को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


