
राधा अष्टमी महामहोत्सव पर रॉक बैंड हरिनाम संकीर्तन में झूमे भक्त
Moradabad News - अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना अमृत संघ इस्कॉन द्वारा राधा अष्टमी महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त प्रहलाद गुरुकुल के बच्चों द्वारा मंगलाचरण से हुई। मुख्य अतिथि नगर विधायक...
अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना अमृत संघ इस्कॉन की ओर से रविवार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष की बहुत ही धूमधाम से राधा अष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ भक्त प्रहलाद गुरुकुल के बच्चों द्वारा मंगलाचरण से की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि नगर विधायक की धर्मपत्नी अल्पना रितेश गुप्ता व महापौर विनोद अग्रवाल ने राधा कृष्ण का अभिषेक कर आरती की। इस मौके पर मनीष पोपली भी मौजूद रहे। आरती के बाद छप्पन भोग लगाए गए ,भोग के तुरंत बाद फूलों की होली व रॉक बैंड हरिनाम संकीर्तन किया गया। जिसमें पूरा बैंकट हॉल कुछ देर के लिए बरसाना धाम में तब्दील हो गया।

इसके बाद सभी भक्तों ने राधा रानी की कथा को विस्तार से कथा सुनी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भक्त प्रहलाद की गुरुकुल की शिक्षा से प्रेरित होकर गीता के श्लोक सुनाए, मंगलाचरण, और नाटक लीला का मंचन किया। इस अवसर पर शरण प्रिय दास, महामुनि दास, सचि नंदन दास, साक्षी गौरांग दास, राधिका माधव दास, योगेश्वर दास, अचिंत्य कृष्ण दास, अक्षर निताई दास, मोहित अग्रवाल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




