ननुआं महाराज की निकली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
Moradabad News - मुरादाबाद में ननुआं कलियुग नारायण महाकाल सेवा समिति द्वारा ननुआं सच्चिदानंद गुरु सम्राट गोपाल महाराज का वार्षिकोत्सव आरंभ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ कटघर उड़पुरा स्थित डिप्टी साहब के मंदिर से हुआ, जिसमें भक्तों ने नृत्य और झांकियों के साथ भाग लिया। यात्रा ननुआं आश्रम पर समाप्त हुई।

मुरादाबाद। ननुआं कलियुग नारायण महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान तिराहा स्थित ननुआं आश्रम में ननुआं सच्चिदानंद गुरु सम्राट गोपाल महाराज का वार्षिकोत्सव(जन्मोत्सव) आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया। ननुआं महाराज के जयकारों के बीच कटघर उड़पुरा स्थित डिप्टी साहब के मंदिर से भगवान गणेश की झांकी की अगुआई मे शोभायात्रा आरंभ की गई। इसमें शामिल राधा कृष्ण के नृत्य, शंकर व काली के अखाड़े, ननुआं दरबार, हनुमान जी आदि की झांकियां सभी को आकर्षित करती रही। इसमें एक श्रद्धालु पेट के सहारे जमीन पर लेट कर कांवड़ लेकर चलता रहा। जिसने सभी को आकर्षित किया। शोभायात्रा डिप्टी साहब के मंदिर से आरंभ होकर महबुल्ला गंज, डिप्टी साहब के अस्पताल, कटघर उड़पुरा, होली का मैदान,छोटा छत्ता, मकबरा,गुप्ता का चौराहा,कटघर पुलिस चौकी, गुलालबाड़ी फाटक, रामपुर रोड होते हुए ननुआं आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
रास्ते भी डीजे एवं ढोल तथा बैंड की धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। लोगों ने रास्ते में पुष्प बरसा कर स्वागत किया। संचालन देवराज सिंह ने किया। व्यवस्था में ननुआं देवराज चपरासी, जितेंद्र कुमार, मुनीष कुमार, रोहित सिंह, अवनेश पाठक, पुष्पा सक्सेना, मिथलेश रानी, विक्की ठाकुर, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, चंद्रभान सिंह, छोटू गुरु जी, कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


