महापुरुषों के जीवन, शौर्य और संघर्ष पर डाला प्रकाश
मुरादाबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्रों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए व्यक्तियों को क्षत्रिय रत्न से अलंकृत किया गया।

मुरादाबाद। सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन हाउस, निकट रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भगवान श्रीराम और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके किया। इस दौरान सम्राट पृथ्वीराज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य और संघर्ष पर विशेष प्रकाश डाला। राष्ट्रहित में उनके योगदान की चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने पृथ्वी राज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राष्ट्रीय स्वाभिमान, देश भक्ति, शौर्य, कूटनीति, त्याग और बलिदान की प्रशंसा की।
इसी क्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तथा एमबीए और उच्च कक्षाओं के क्षत्रिय छात्र और छात्राओं को विशेष ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।वहीं महानगर की विशिष्ट क्षत्रिय प्रतिभाओं को उनके विविध क्षेत्रों में योगदान के लिए क्षत्रिय रत्न से अलंकृत किया गया। इसमें संस्कृति के लिए मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, शिक्षा के लिए प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत और प्रो. कैप्टन राजीव चौहान, साहित्य के लिए डा. महेश दिवाकर, पुलिस सेवा के लिए एसपी सिंह, समाजसेवा के लिए मनोज कुमार चौहान, राजनीति के लिए डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, दौड़ (क्रीड़ा) के लिए अनिल सिंह- कार्तिकेय सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र के लिए डॉ. शेफाली सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, अशोक राणा, विधायक रितेश गुप्ता, विधायक सुशांत सिंह, जेपी सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


