पासिंग आउट परेड : यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 47 दरोगा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 47 प्रशिक्षु दारोगाओं की दीक्षांत परेड हुई। मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अंकित हरमोहन यादव सर्वांगसर्वोत्त चुने गए। सभी प्रशिक्षु यूपी पुलिस का हिस्सा बने, जिसमें 2 महिला दारोगा भी शामिल हैं।

पासिंग आउट परेड : यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 47 दरोगा

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में मंगलवार को 47 प्रशिक्षु दारोगाओं की दीक्षांत परेड हुई। मुख्य अतिथि डीजी ट्रेंनिग राजीव सभरवाल ने परेड की सलामी लेने के बाद सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अंकित हरमोहन यादव सर्वांगसर्वोत्त चुने गए। यूपी पुलिस में मृतक आश्रित कोटे से चयनित 44 और पूर्व में सीधी भर्ती के बाद चयनित 3 दरोगा की 19 मई 2025 से डॉ भीमराव अंबेडक प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिग शुरू हुई थी। 12 माह तक इन्हे तीनों नए कानून, फोरेंसिक साइंस, कम्यूटर, साइबर अपराध, पुलिस रेगुलेशन एक्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आउटडोर विषयों के तहत शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, पिटी, शूटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

मंगलवार को अकादमी परेड ग्राउंट में इनकी भव्य पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिग/निदेशक अकादमी राजीव संभरवाल ने निरीक्षण के बाद परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षु दरोगाओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके साथी ही सभी 47 प्रशिक्षु यूपी पुलिस का हिस्सा बन गए। इसमें दो महिला दरोगा भी शामिल है। दीक्षांत परेड के दौरान आईजी अकादमी विनोद कुमार, डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।