गोविंदपुरम योजना : कल मिलेगी महानगर वासियों को सौगात
Moradabad News - दोपहर 12 बजे प्राधिकरण की साइट हो जाएगी आम लोगों के लिए ओपन इसी सप्ताह एमडीए देगा शहरवासियों को गोविंदपुरम योजना की सौगात मुख्यमंत्री वर्चुअली करे

शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। 18 फरवरी को विकास प्राधिकरण गोविंदपुरम योजना की लोगों को सौगात देने जा रहा है। बुधवार दोपहर प्राधिकरण की साइट आम लोगों के लिए ओपन कर दी जाएगी। प्लॉट लेने के इच्छुक लोग प्राधिकरण की साइट पर जाकर ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। आवंटन की प्रक्रिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कराई जाएगी। सोमवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने नई टाउनशिप लांचिंग के लिए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिम्मेदारियों को अधीनस्थ अधिकारियों को वितरित किया। गोविंदपुरम योजना 67 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसमें करीब 517 प्लॉट होंगे, जिनमें 32 से ज्यादा व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं।
जनता की सुविधा के लिए एक इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और दो नर्सरी स्कूल भी बनाए जाएंगे। दिल्ली रोड पर मंगूपुरा के पास एमडीए 67 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक टाउनशिप बसाई जाएगी। नई टाउनशिप में फ्लैटों का भी निर्माण होगा। साथ ही, लोगों को दिल्ली रोड के नजदीक उचित मूल्य पर प्लाट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को प्राधिकरण की साइट आम लोगों के लिए ओपन कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


