कुन्दरकी विधायक ने 540 परिवारों को वितरित किए राशन कार्ड

Apr 08, 2026 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मंगलवार को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए। 280 परिवारों को ब्लॉक मुंडा पांडे और 260 परिवारों को ब्लॉक कुंदरकी में राशन कार्ड मिले। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और सभी का समग्र विकास हो।

कुन्दरकी विधायक ने 540 परिवारों को वितरित किए राशन कार्ड

पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए। इस पहल से क्षेत्र के गरीब और वंचित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मुंडा पांडे में 280 और ब्लॉक कुंदरकी में 260 पात्र परिवारों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। विधायक रामवीर सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। विधायक ने कहा कि उनका संकल्प है कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए और क्षेत्र का समग्र विकास हो।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुंडा पांडे नवदीप यादव, ब्लॉक प्रमुख कुंदरकी गुलाम जिलानी, रब्बानी जिलानी, बिजेंद्र चौधरी, विकासखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, नीरज चंद्रा, संजय कश्यप, बब्लू जाटव, बृजेश लोधी, अरविंद ठाकुर, नसीम खान, अंकित चौहान, परशुराम सैनी, सरवर अली, चिराग अली, फिरासत अली, फारूक अली, मनोज मास्टर, सोमिल सिंह, रोहित सिंह, रजनीश चौहान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।