ब्याज में छूट : टैरिफ की आफत में निर्यातकों को 20 करोड़ की राहत
Moradabad News - मुरादाबाद के निर्यातकों को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद केंद्र सरकार ने राहत दी है। एमएसएमई के तहत निर्यातकों के लिए बैंक ब्याज में पौने तीन फीसदी की छूट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे सालाना 18 से 20 करोड़ का लाभ होगा।

मुरादाबाद। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर पचास फीसदी टैरिफ लगाने के बाद निर्यात कारोबार को भारी झटका लगने के मद्देनजर मुरादाबाद के निर्यातक बैंक के ब्याज में छूट दिए जाने समेत कई प्रकार से मदद की गुहार लगा रहे निर्यातकों को सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर मिल गई है। केंद्र सरकार ने एमएसएमई के अंतर्गत निर्यातकों के लिए बैंक के ब्याज में पौने तीन फीसदी छूट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ब्याज में छूट मिलने से कुल मिलाकर मुरादाबाद के निर्यात उद्योग को सालाना 18 से 20 करोड़ का लाभ मिलना तय हो गया है।
छूट के नोटिफिकेशन से निर्यातकों में तसल्ली की लहर दौड़ने के साथ ही आगामी दिनों में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई। टैरिफ लगने की वजह से निर्यात कारोबार में विषम हो उठीं परिस्थितियों का सामना करने के लिए निर्यातकों ने सरकार से जो अपेक्षाएं की हैं उनमें से एक पूरी हो गई है। बैंक के ब्याज में छूट का ऐलान किसी हद तक निर्यातकों के आंसू पोंछने में मददगार होगा। नवेदउर्रहमान, प्रशासनिक समिति सदस्य, हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद मुरादाबाद के सालाना निर्यात कारोबार को अगर सात हजार करोड़ मानें तो बैंक के ब्याज में छूट मिलने से यहां की इंडस्ट्री को 18 से 20 करोड़ तक का लाभ मिल सकेगा। बैंक के ब्याज में छूट से मिलने वाला अधिकतम लाभ प्रत्येक निर्यातक को सालाना 50 लाख तक ही देय होगा। सतपाल, सचिव, दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


