Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGeneric Medicine Crisis in Muradabad Patients Face Shortage under Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana
गहराया संकट : केंद्रों पर मरीजों से बढ़ी जनऔषधि की दूरी, दवा के पड़े लाले

गहराया संकट : केंद्रों पर मरीजों से बढ़ी जनऔषधि की दूरी, दवा के पड़े लाले

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के अंतर्गत जेनरिक दवाओं की उपलब्धता में भारी कमी आई है। सरकारी अस्पतालों में 11 जनऔषधि केंद्रों पर दवाओं की सप्लाई सिर्फ 20-25 फीसदी हो रही है। निजी केंद्रों पर भी 60 फीसदी से अधिक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। विभाग मरीजों को अस्पताल में आवश्यक दवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

Dec 03, 2025 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। मरीजों को सस्ती दर पर बेहतर गुणवत्ता की जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना जनपद में अब दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना के अंतर्गत जनपद के सरकारी अस्पतालों में संचालित हो रहे ग्यारह जनऔषधि केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता अब नहीं के बराबर रह गई है साथ ही निजी स्तर पर संचालित अधिकांश जनऔषधि केंद्रों पर साठ फीसदी से अधिक दवाएं उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। मुरादाबाद में मंडलीय जिला अस्पताल परिसर में संचालित जनऔषधि केंद्र के संचालक वरुण चौहान ने बताया कि संबंधित एजेंसी को जितनी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए इंडेंट भेजा जा रहा है उसकी तुलना में महज 20 से 25 फीसदी दवाओं की ही आपूर्ति की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुरादाबाद केमिस्ट रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल का कहना है कि योजना के अंतर्गत संचालित अधिकांश निजी केंद्रों के संचालक दवाओं की उपलब्धता लगातार घटने की समस्या को साझा कर रहे हैं। जनऔषधि केंद्रों पर दवा संकट की बात सामने आई है, लेकिन, विभाग की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही मिल जाएं जिससे उन्हें जनऔषधि केंद्र पर निर्भर नहीं होना पड़े। डॉ.कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी