ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनिस्तारित होगा कूड़ा, ट्रेंचिंग ग्राउंड पर शुरू हुई सफाई

निस्तारित होगा कूड़ा, ट्रेंचिंग ग्राउंड पर शुरू हुई सफाई

गुलाबबाड़ी में ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के निस्तारण की शुरुआत हुई है। आम सहमति के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटने लगा। पहले दिन संस्था ने प्लांट के लिए जगह की पैमाइश का काम पूरा कर लिया...

निस्तारित होगा कूड़ा, ट्रेंचिंग ग्राउंड पर शुरू हुई सफाई
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 13 Sep 2019 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

गुलाबबाड़ी में ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के निस्तारण की शुरुआत हुई है। आम सहमति के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटने लगा। पहले दिन संस्था ने प्लांट के लिए जगह की पैमाइश का काम पूरा कर लिया है।

चार साल से ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के टीले खड़े है। निगम का पूरा जोर कूड़ा हटाने और निस्तारण पर है। समस्या का हल तलाश रहे निगम की हरी भरी संस्था से कूड़ा निस्तारण पर बातचीत चल रही है। हालांकि दो साल पहले संस्था से निगम का एग्रीमेंट भी हुआ मगर हालात नहीं सुधरे। अब एनजीटी की सख्ती ने असर दिखाया है। एक महीने से दोनों ओर से बातचीत जारी है। बुधवार को इस पर आम राय बनी। गुरुवार को नगर आयुक्त संजय चौहान, सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह और हरी भरी के अमित कुमार समेत अन्य प्रतिनिधियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे और प्लांट का जाएजा लिया। जानकारों की माने तो पूरा प्लांट पर कूड़े से लदा हुआ है। प्लांट, निर्माण वाली जगहों पर कूड़े को हटाने के लिए आज से प्रयास शुरू हो गए। संस्था ने प्लांट की साफ सफाई कराई और जगह की पैमाइश की।

कूड़ा निस्तारित के लिए संस्था से बातचीत हुई है। गुरुवार को संयुक्त रूप से प्लांट का मुआयना भी किया गया। प्लांट पर काम के लिए कूड़ा हटेगा। फिर पैमाइश होगी।

संजय चौहान, नगर आयुक्त

निगम अफसरों संग ट्रंचिंग ग्राउंड का मुआयना किया गया। काम के लिए संस्था तैयार है। गुरुवार को प्रतिनिधियों ने काम के लिए जगह की पैमाइश की है।

संजय झा, हरी भरी संस्था

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें