Gang Violence in Moradabad Man Shot Over Rivalry During Bike Repair रंजिश में युवक को मारी गोली, केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGang Violence in Moradabad Man Shot Over Rivalry During Bike Repair

रंजिश में युवक को मारी गोली, केस दर्ज

Moradabad News - मुरादाबाद में एक युवक को रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी। घटना तब हुई जब वह बाइक ठीक करा रहा था। आरोपियों ने मौके से भागने से पहले धमकी दी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 29 Dec 2024 06:50 PM
share Share
Follow Us on
रंजिश में युवक को मारी गोली, केस दर्ज

मुरादाबाद। रंजिश में दबंगों ने मिस्त्री के यहां बाइक ठीक करा रहे नागफनी थाना क्षेत्र निवासी युवक को गोली मार दी। बाद में धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद अरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा दर्जियान निवासी अलबाज ने नागफनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 दिसंबर को दोपहर बाद करीब चार बजे उसका भाई फिरोज झब्बू के नाला के आगे गलाकटी मस्जिद के पास मिस्त्री के यहां बाइक ठीक करा रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान नागफनी के ही अंबिका इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले सोमिल, अक्षित, शारूख और प्रतिम वहां आ धमके। आते ही आरोपियों ने तमंचा निकाल कर गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि जिसे घायल बताया गया है वह खुद अपराधिक प्रकृति का है। उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।