
अबीर गुलाल संग सुरजन नगर में निकाली गई गणपति की शोभायात्रा
Moradabad News - गणेश चतुर्थी पर सुरजन नगर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और आरती के साथ हुआ। शोभा यात्रा बोबले कुएं से शुरू होकर रामगंगा नदी तक पहुँची, जहाँ गणपति की प्रतिमा...
गणेश चतुर्थी पर सुरजन नगर के मोहल्ला जोशियान में स्थित पीपल वाले देवता एवं मोहल्ला सैनी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव का समापन रविवार की सुबह भजन - कीर्तन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ बोबले कुएं से किया गया। शोभा यात्रा होली चौराहे से निकलकर झंडा चौक पहुंची तथा इसके उपरांत मुख्य बाजार से होते हुए चामुंडा मंदिर के बाद बस स्टैंड से निकलकर जयनगर के लिए प्रस्थान कर गई। जयनगर पार करने के बाद जटपुरा महावतपुर एवं बरखेड़ा होते हुए रामगंगा नदी पर पहुंची।

शोभा यात्रा में सम्मिलित हजारों महिला, पुरुष श्रद्धालु रंग, अबीर, गुलाल उड़ा कर गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे थे। यह शोभायात्रा जिस जिस गांव से गुजरी, वहां के सभी श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की तथा प्रसाद भी ग्रहण किया। रामगंगा नदी पर पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना एवं हवन करने के उपरांत विधि विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को रामगंगा नदी में विसर्जित किया। शोभायात्रा में राजेश सैनी, रमेश सैनी, धर्मेंद्र सैनी, विमल विश्नोई, लाल बेणीराम, सुरेश बिश्नोई, दीपू विश्नोई, एडवोकेट विनोद कुमार, रिंकू तोमर, संजू कुमारी तोमर, चंचल तोमर, शिवानी तोमर, छाया तोमर, रानी तोमर, दीपा तोमर आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




