Moradabad News: नवंबर तक गागन नदी पर पुल तैयार करने में जुटी एजेंसी
Moradabad News: मुरादाबाद के गागन चौराहे पर जाम की समस्या से राहत के लिए निर्माण एजेंसी ने पुल का काम तेजी से पूरा करने का फैसला किया है। नवंबर में आवागमन शुरू करने की योजना है। पुल की लागत 17 करोड़ रुपये है और तीन में से तीन स्पैन का काम पूरा हो चुका है। चौथा स्पैन 15 सितंबर तक पूरा होगा।

Moradabad News: मुरादाबाद। दिल्ली रोड के गागन चौराहे पर जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बात है। निर्माण एजेंसी की ओर से इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। नवंबर महीने से इस टू लेन पुल पर आवागमन शुरू करने की तैयारी है। करीब सत्रह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के कुल चार में से तीन स्पैन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चौथे और आखिरी स्पैन की ढलाई 15 सितंबर तक पूरी करने की तैयारी है। सेतु निगम ने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।चौथे
स्पैन की ढलाई के बाद 45 दिनों तक निर्माण की क्योरिंग की जाएगा, जिसके बाद पिच और रेलिंग बनेगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पंडित नगला बाइपास के निर्माण सुस्त होने की वजह से इस पुल के निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।पंडित नगला बाइपास निर्माण कई वजहों से प्रभावित है। इस वजह से गागन नदी के पुल के निर्माण पर जोर है। अब मात्र एक ही स्पैन की ढलाई बाकी है। नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करना है।शशिकांत, डीपीएम, सेतु निगम


