Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFraud Case Woman and Accomplice Cheat Youth of 6 45 Lakhs in House Sale Deal
मकान बेचने के नाम पर 6.45 लाख रुपये हड़पे, महिला समेत दो पर केस

मकान बेचने के नाम पर 6.45 लाख रुपये हड़पे, महिला समेत दो पर केस

संक्षेप:

Moradabad News - पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके साथी ने मकान बेचने के नाम पर एक युवक से 6.45 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि वह मकान बैंक में बंधक है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने मामले की जांच की मांग की है।

Nov 13, 2025 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर अमरोहा की महिला और उसके साथी ने मिलक पाकबड़ा के युवक से 6.45 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। बाद में पता चला कि वह मकान बैंक में बंधक है। बैनामा भी नहीं किया। पीड़ित की शिकायत पर पाकबड़ा पुलिस ने केस महिला समेत दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पारा खालसा निवासी पूजा रानी ने बुद्धि विहार स्थित अपने मकान का सौदा 38 लाख रुपये में तय किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरव शर्मा के अनुसार महिला ने एडवांस के तौर पर 6 लाख 45 हजार रुपये ले लिए। यह सौदा महिला पूजा रानी के परिचित धमेंद्र अवस्थी ने तय कराया था। गौरव के अनुसार रकम लेने के बाद पूजा रानी बैनामा करने में टालमटोल करने लगी। शक होने पर गौरव शर्मा ने जांच कराई तो पता चला कि जिस मकान का उससे सौदा किया गया है वह मकान पीएनबी की बांगड़पुर शाखा में बंधक है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। गौरव शर्मा के अनुसार उसने इस संबंध में पूजा रानी और धर्मेंद्र अवस्थी से बात की तो दोनों ने कहा कि मुकदमा निपटने के बाद बैनामा कर दिया जाएगा। रकम वापस मांगने पर पूजा रानी ने देने से मना कर दिया। इस संबंध में सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित गौरव शर्मा की तहरीर पर आरोपी पूजा रानी और धर्मेंद्र अवस्थी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।