फर्जी दस्तावेज से रकम हड़पने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रूप में फर्जी दस्तावेजों के जरिए साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। समरपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर पैसे हड़प लिए गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था और अब केदार सिंह को भी जेल भेज दिया है।

फर्जी दस्तावेज से रकम हड़पने के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव में फर्जी दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी करके साढे चार लख रुपए की रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रूप के रहने वाले समरपाल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके तथा उनके रिश्तेदारों का नाम का गलत इस्तेमाल करके साढ़े चार लाख रुपए की रकम को हड़प लिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अब मामले में बिलारी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर गणेश निवासी केदार सिंह पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।