घर में घुसे चार चोर,जेब से नकदी लेकर फरार

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

गांव दौलपुरी में गुरुवार रात को चार चोर एक घर में घुस गए और खूंटी पर टंगी पैंट से पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, लेकिन जब उन्होंने आहट सुनी तो शोर मचा दिया। लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।

घर में घुसे चार चोर,जेब से नकदी लेकर फरार

थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी में गुरुवार की रात चार चोर एक घर में घुस गए। चोर खूंटी पर टंगी पैंट की जेब से करीब पांच हजार रुपए की नकदी निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे चार अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। घर के अंदर आहट सुनकर उन्होंने शोर मचा दिया।शोर सुनते ही चोर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में खूंटी पर टंगी पैंट की जेब से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।