अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर में छापेमारी की। इस दौरान लेखाकार गायब मिले,जिस पर उन्होंने वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
छापेमारी के बाद भी कर्मचारियों का देर से दफ्तर पहुंचने का सिलसिला जारी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर में छापेमारी की,जिसमें लेखाधिकारी गायब मिले। पता चला कि वह बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर गए हैं,जिस पर उन्होंने लेखाकार कावेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने वेतन बिलों के बारे में जानकारी ली,जिसके बाद उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए हैं। एडीएम के छापे से खलबली मची रही।