शहर में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई का गठन
Moradabad News - अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा की। टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर चार चरणों में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया। इसे लेकर बैठक जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) पंकज दिवाकर के हिमगिरी कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में रोहित कुमार मिश्रा, करन सिंह, सुधीश पराशरी, मो. अफजाल, ब्रह्म सिंह और पंकज शर्मा को जिला संयोजक औल रविकांत गहलोत, अंकित विश्नोई, ईश्वरचंद, मुकेश ठाकुर और अशरफ अली पाशा को सह संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इसकी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर चार चरणों में अभियान चलाया जाएगा।
सबसे पहले शिक्षक की पाती के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड व ईमेल भेजे जाएंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस, फिर लखनऊ के ईको गार्डन में रैली-धरना और अंतिम चरण में मानसून सत्र के दौरान संसद का घेराव प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता करन सिंह और संचालन सुधीश पराशरी ने किया। इस दौरान वीरेन्द्र चौधरी, सन्दीप सिंह जटराना, सतपाल चौधरी, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


