ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकुन्दरकी में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

कुन्दरकी में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

कुन्दरकी क्षेत्र के जैन मन्दिरों में सकल जैन समाज के लोगों ने सभी को उत्तम क्षमा, सबको क्षमा, सबसे क्षमा कर क्षमावाणी का पर्व मनाया...

कुन्दरकी में मनाया गया क्षमावाणी पर्व
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 21 Sep 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कुन्दरकी क्षेत्र के जैन मन्दिरों में सकल जैन समाज के लोगों ने सभी को उत्तम क्षमा, सबको क्षमा, सबसे क्षमा कर क्षमावाणी का पर्व मनाया गया। मंगलवार को मोहल्ला कायस्थान स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में सोनू जैन व श्रावकों ने भगवान की प्रतिमाओं का मंत्रोच्चारण से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक किया। वहीं नगर मुख्य बाजार स्थित श्री अजितनाथ चेत्तलाय में अंकुर जैन, हिंमांशु जैन ने जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा का नवहन किया। उधर क्षेत्र के गांव हरियाना स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्ति भाव के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें